03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में दो सौ इलेक्ट्रिक और इतनी ही सीएनजी बसों का किया जाएगा संचालन, रुद्रपुर में बोले परिवहन मंत्री चंदनराम दास

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : रोडवेज परिवहन निगम बेहतर सेवाओं और प्रबंधन के साथ अब फायदे में है। जब विभाग मिला था तब 300 करोड़ के घाटे में विभाग चल रहा था, अब 22 करोड़ के फायदे में है। यह बात रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने निर्माणाधीन आईएसबीटी बस स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहीं।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश में 200 इलेक्ट्रिक और इतनी ही सीएनजी बसों का संचालन किया जाएगा। मंत्री ने कहा परिवहन विभाग डिजिटल हो इसके लिए बीएलडी एप के माध्यम से बसों को लोकेशन उनकी फिटनेस के बारे में जानकारी ली जा सकेगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि एप के माध्यम से एक माह पूर्व ही फिटनेस खत्म होने की पूर्व सूचना वाहन स्वामी को मिल सकेगी। परिवहन मंत्री ने बस में खुद यात्रियों से सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि निगम को 600 बसों का बेड़ा जल्द मिलेगा। अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। ताकि उत्तराखंड परिवहन निगम का विस्तार हो सके और आय बढ़े।

परिवहन मंत्री ने आईएसबीटी रोडवेज के निर्माण में अतिक्रमण की बाधा के सवाल पर कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी का रोजगार न उजड़े इसके हर स्तर पर प्रयास किये जाएंगे।

हरिद्वार, रुड़की जहां नए आईएसबीटी बनेंगे वहीं अल्मोड़ा,भवाली को डिपो के तौर पर विकसित किये जाएंगे। पर्वतीय जिलों के लिए यात्रियों को रुदपुर से सीधे समय पर बसें मिलें इसकी जल्द व्यवस्था होगी।इस मौके पर बस स्टेशन बना रही निर्माण कंपनी के निदेशक इंदर कपूर ने मंत्री को बस स्टेशन में बनाये जा चुके प्रथम चरण के निर्माण कार्यों की जानकारी दी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img