03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) के लिए राज्य स्थापना दिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है। नौ नवंबर के आसपास डीए जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस और चार प्रतिशत डीए देने पर सहमति बनी थी।

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन दोनों प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। सीएम ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे दी। डीए की मुराद अब तक पूरी नहीं हो पाई है। प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री के पास है।

महंगाई भत्ते के भुगतान से राजकोष पर सालाना 576 करोड़ रुपये खर्च बढ़ने की संभावना है। वित्त विभाग धनराशि की व्यवस्था कर रहा है। माना जा रहा है कि नजदीक आ रहे है राज्य स्थापना दिवस तक डीए टल सकता है। मुख्यमंत्री स्थापना दिवस के अवसर पर डीए की सौगात दे सकते हैं।

  • इनका कहना है:
 डीए की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई है। अभी फाइल वित्त विभाग को नहीं लौटी है।-आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव, वित्त

कर्मचारियों की दिवाली और अच्छी होती यदि उन्हें डीए का भुगतान हो जाता। सचिवालय संघ का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा, इस दौरान महंगाई भत्ते का मसला भी उठाया जाएगा।– दीपक जोशी, अध्यक्ष, उत्तराखंड सचिवालय संघ

प्रदेश के तीन से अधिक कर्मचारी दिवाली से पहले महंगाई भत्ता मिलने की उम्मीद कर रहे थे। अच्छा होता यदि सरकार दिवाली के समय ही इसका भुगतान कर देती। कर्मचारी आशान्वित हैं, मुख्यमंत्री शीघ्र डीए जारी करने के निर्देश देंगे। – अरुणा पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img