03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, जाएंगे केदारनाथ धाम भी

एफएनएन, देहरादून :  प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समित्ति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुकेश अंबानी ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

  • गीता पाठ पूजा में लिया भाग

इस दौरान उन्होंने गीता पाठ पूजा में भाग लिया। इसके बाद बदरीनाथ धाम में अपने गेस्ट हाउस कोकिला निवास में थोड़ी देर आराम करने के बाद हेली से वापस लौटे। भगवन वादरी विशाल के प्रति मुकेश अंबानी की अटूट आस्था है। इसलिए हर साल वह भगवन बदरी विशाल के दर्शन करना नहीं भुलते हैं।

  • विशेष विमान से पहुंचे देहरादून

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने सहयोगियों के साथ आज सुबह करीब सात बजे अपने विशेष विमान से देहरादून के जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह एयरपोर्ट से सुबह आठ बजे विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्‍होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद उकना केदारनाथ धाम जाने का भी कार्यक्रम है।

  • मुकेश अंबानी आते रहते हैं बदरीनाथ और केदारनाथ

बता दें कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के प्रति मुकेश अंबानी के मन में अगाध आस्‍था है। वह अक्‍सर अपने परिवार के साथ यहां अक्‍सर आते रहते हैं।

  • 27 अक्टूबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बता दें कि शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर 27 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे बंद होंगे।

  • 19 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

परंपरा के अनुसार बदरीनाथ के साथ ही 19 नवंबर को दोपहर बाद 3:35 बजे भविष्य बदरी धाम के कपाट भी बंद होंगे।

  • पीएम नरेन्द्र मोदी आ सकते हैं केदारनाथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली से एक दिन पहले 23 अक्टूबर को केदारनाथ आ सकते हैं।

 

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img