03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गहरे क्रेवास में गिरे हैं पर्वतारोही दल, रेस्‍क्‍यू टीम ने आज सुबह बरामद किए 5 शव, 22 प्रशिक्षु पर्वतारोही अभी हैं लापता

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आकर क्रेवास में दबे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 27 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की खोज के लिए आज गुरुवार को भी खोज अभियान चलाया जा रहा है। निम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने आज सुबह 5 शव बरामद कर दिए हैं। अभी तक 9 शव बरामद हो चुके हैं। यह जानकारी नेहरू पर्वतारोहण ने दी है। 22 प्रशिक्षु पर्वतारोही अभी लापता हैं।

  • गुलमर्ग की पहुंची रेस्क्यू टीम

हिमस्खलन में लापता हुए प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के बचाव के लिए जम्मू कश्मीर के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की रेस्क्यू टीम पहुंची है। इस टीम को द्रौपदी डांडा के बेस कैंप क्षेत्र में उतारा गया है।

  • अब तक चार ही मिले हैं शव

अलबत्ता, उत्तराखंड पुलिस ने अपने टिवटर हैंडल पर मंगलवार से अब तक 10 शव बरामद होने की जानकारी दी है, लेकिन उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी अर्पण यदुवंशी और निम के रजिस्ट्रार विशाल रंजन से बुधवार को और शव मिलने की जानकारी से इनकार किया। अब तक चार ही शव मिले हैं। उनके अनुसार वीरवार को फिर से खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

  • बचाव कार्यों का लिया जायजा

इस बीच एवलांच में घायल एक प्रशिक्षक और पांच प्रशिक्षुओं को उत्तरकाशी पहुंचाया गया। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। सीएम ने उत्तरकाशी पहुंचकर खोज एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

  • पर्वतारोहण कोर्स के लिए पहुंचा था दल

डोकराणी ग्लेशियर और द्रौपदी का डांडा में पर्वतारोहण का अभ्यास करने के लिए 23 सितंबर को बेसिक पर्वतारोहण कोर्स के लिए 97 प्रशिक्षु, एडवांस पर्वतारोहण कोर्स के लिए 44 प्रशिक्षुओं और निम के प्रशिक्षकों सहित 175 सदस्यीय दल बेस कैंप पहुंचा था।

  • मंगलवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आया दल

इनमें एडवांस पर्वतारोहण कोर्स के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोही, निम के सात प्रशिक्षक और एक नर्सिंग स्टाफ (42 सदस्य ) मंगलवार सुबह द्रौपदी का डांडा चोटी के आरोहण के लिए रवाना हुआ। दल आरोहण स्थल से लगभग 100 मीटर पहले हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

  • 50 मीटर गहरे क्रेवास में गिरे सदस्‍य

दल के 37 सदस्‍य 50 मीटर गहरे क्रेवास (ग्लेशियरों के बीच की बड़ी दरार) में जा गिरे। दल के सबसे पीछे चल रहे चार प्रशिक्षक और एक नर्सिंग स्टाफ सुरक्षित बच गए, जबकि इनसे कुछ आगे चल रहा एक प्रशिक्षक घायल हो गया। दल में प्रशिक्षक के रूप में गई एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल समेत चार के शव और छह घायलों को मंगलवार को निकाल लिया गया था, दल के 27 अन्य सदस्य लापता हैं।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img