Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशरामलीला के दौरान हनुमान की भूमिका निभा रहे व्यक्ति की मंच पर...

रामलीला के दौरान हनुमान की भूमिका निभा रहे व्यक्ति की मंच पर मौत

एफएनएन, फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सलेमपुर गांव में रामलीला में हनुमान की भूमिका निभा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की मंच पर ही मौत हो गई। राम स्वरूप की नकली पूंछ में आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने प्राण त्याग दिए। शनिवार रात की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, रामलीला की प्रस्तुति के दौरान हनुमान की पूंछ में आग लगने के तुरंत बाद किरदार निभा रहे राम स्वरूप जमीन पर गिर गए और एक मिनट के भीतर उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के वक्त राम स्वरूप की पत्नी अनुसुइया और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। ग्राम प्रधान गुलाब ने बताया कि राम स्वरूप अपना जीवन यापन करने के लिए ठेला चलाता था। उन्होंने कहा, उसके परिवार में पत्नी और दो साल की बेटी रूपा हैं। परिजनों ने पुलिस को बताए बिना रविवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments