03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर में मकान मालिक ने किया किराएदार की साढ़े 4 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार का प्रयास

एफएनएन, काशीपुर : काशीपुर में हैवानियत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अधेड़ मकान मालिक ने अपने किरायेदार की साढ़े चार वर्षीय बेटी के साथ दुराचार का प्रयास किया। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस को आरोपित के विरूद्ध तहरीर सौंपी कर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मूल रूप से उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर का रहने वाले शख्स काशीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति के घर में किराये पर रहता है। उसकी साढ़े चार वर्ष की पुत्री को पिछले दो तीन दिनों से दर्द की शिकायत होने पर उसने अपने पिता को बताया। जब आज भी बच्ची को काफी दर्द हुआ तो कारण पूछने पर बच्ची ने जो बताया उससे वह कांप उठा। बच्ची ने बताया कि अंकल उसके साथ गलत हरकत करते हैं। पीड़िता के परिजनों ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी, जिस पर बच्ची का पुलिस द्वारा राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची के मुताबिक मकान मालिक उसके साथ गलत हरकत करता था। वह यह हरकत काफी समय से कर रहा था। साथ ही बच्ची को किसी को बताने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दे रहा था। जिससे बच्ची चुप थी। मगर दर्द बढ़ने पर वह चुप न रह सकी और परिजनों के समक्ष सारी आपबीती बता दी। इस पर पीड़ित बच्ची के पिता ने कोतवाली थाने को तहरीर दी है।

एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन कर दिया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

Gyanesh Kumar के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में

एफएनएन, दिल्ली : Gyanesh Kumar दिल्ली में चुनाव आयोग...

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img