सीएम धामी दिल्‍ली रवाना, राजस्‍व उपनिरीक्षक वैभव प्रताप निलंबित

एफएनएन, देहरादून : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज मंगलवार को दिल्‍ली के लिए रवाना हुए हैं। उनके इस दौरे को चर्चित अंकित हत्‍याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी का कहना है कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी से भेंट करेंगे।

  • अंकिता हत्‍याकांड और विस की 228 भर्तियों का दे सकते हैं अपडेट

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी के साथ राज्य की पर्यटन योजनाओं को लेकर बैठक का कार्यक्रम है। वहीं चर्चित अंकिता हत्‍याकांड और विधानसभा में 228 भर्तियों के जांच के बाद निरस्‍त होने के परिप्रेक्ष्‍य में भी मुख्‍यमंत्री के इस दौरे को महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। वह केंद्रीय नेतृत्‍व को इस संबंध में भी अपडेट दे सकते हैं।

  • राजस्‍व उपनिरीक्षक वैभव प्रताप निलंबित

वहीं अंकिता भंडारी की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद 20 से 23 सितंबर तक छुट्टी पर जाने वाले राजस्‍व उपनिरीक्षक वैभव प्रताप को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी पौड़ी ने मंगलवार 27 सितंबर को निलंबन का आदेश जारी किया। मामले की जांच अब एसडीएम लैंसडौन को सौंपी गई है।

  • चीला बैराज से बरामद किया था अंकिता का शव

उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के श्रीकोट की रहने वाली अंकिता की हत्या का आरोप रिसॉर्ट के स्वामी पुलकित आर्या, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता पर है।

उन्होंने 18 सितंबर को अंकिता को जिंदा चीला नहर में फेंक दिया था। अंकिता के जम्मू निवासी एक दोस्त की सूचना पर यह मामला खुला। पुलिस ने शनिवार को चीला बैराज से अंकिता का शव बरामद किया था।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img