03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूकेएसएसएससी पेपर लीक : हाकम सिंह की करोड़ों की संपत्ति जल्द होगी जब्त, अवैध धनराशि फ्रीज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: नकल माफिया हाकम सिंह रावत की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के लिए एसटीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित के मोरी स्थित ग्राम सिदरी में निर्मित रिसॉर्ट और भवन की ज्वाइंट जांच एसटीएफ व राजस्व पुलिस ने की।

  • राज्य सरकार की भूमि पर बना है रिसॉर्ट

जांच में पाया गया कि रिसॉर्ट राज्य सरकार की भूमि पर बना है, साथ ही गोविंद वनजीय विहार पुरोला की जमीन पर अवैध भवन निर्मित पाया गया है। इसके साथ ही दो सेब के बाग भी राज्य सरकार की भूमि को अतिक्रमित कर कब्जा करने के बाद बनाए गए हैं।

  • 16 लाख से अधिक को कर दिया गया फ्रीज

गैंगस्टर एक्ट के तहत हाकम के सात बैंक अकाउंट का पता चला है, जिसमें लाखों के ट्रांजेक्शन विगत वर्ष में हुए हैं। इन अकाउंट में अवैध धनराशि 16 लाख से अधिक को फ्रीज कर दिया गया है।

  • अनुमानित कीमत करोड़ों में होने की संभावना

इसके अतिरिक्त करीब पांच हजार वर्ग मीटर भूमि कोटगांव, 1250 वर्ग मीटर जमीन ग्राम भीतरी, 3000 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन कोट गांव के पास साथ ही 2850 वर्ग मीटर जमीन भीतरी के पास के साथ ही देहरादून में 1000 वर्ग मीटर जमीन पर देहरादून में तीन मंजिला मकान के रिकॉर्ड एसटीएफ ने जांच में शामिल कर लिए हैं।

इनकी अनुमानित कीमत करोड़ों में होने की संभावना है। चल संपत्ति में इनोवा गाड़ी के साथ अन्य के नाम कुछ वाहनों का पता भी चला है। जल्द अवैध रूप से अर्जित संपति पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img