03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूनिफार्म सिविल कोड के लिए गठित समिति ने वेबसाइट को किया लांच, राज्‍य के नागर‍िक दे सकेंगे सुझाव

एफएनएन, देहरादून: यूनिफार्म सिविल कोड के लिए गठित समिति ने वेबसाइट को लांच क‍िया है। वेबसाइट के जरिए राज्य के अपने सुझाव नागरिक दे सकते हैं। समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन के लिए वेबसाइट बनाई गई है।

  • अब तक चार बैठक कर चुकी है कमेटी

27 मई 2022 को समिति गठित की गई थी। अभी तक इस कमेटी कुल 4 बैठकें कर चुकी है। देहरादून में समिति ने पांचवी बैठक की है। समिति ने यूसीसी के लिए दो सब कमेटी भी बनाई है।

  • महिलाओं से समानता के लिए सुझाव की अपील

एक सब कमेटी एक दिल्ली और दूसरी देहरादून में काम कर रही है। समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना देसाई ने महिलाओं से की समानता के लिए अधिक से अधिक सुझाव देने की अपील।

  • विदेशों में बने इस तरह के कानूनों के संबंध में चर्चा

बीते दो अगस्‍त को नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने वाली विशेषज्ञ समिति की बैठक न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में हुई। सूत्रों के अनुसार बैठक में समान नागरिक संहिता को लेकर अभी तक बने कानूनों और विदेशों में बने इस तरह के कानूनों के संबंध में चर्चा हुई। यह देखा गया कि आखिर इन स्थानों पर क्यों इस तरह के कानून बनाने की जरूरत महसूस की गई।

  • चार जुलाई को पहली बैठक का पेश क‍िया कार्यवृत्त

इससे पूर्व बैठक में चार जुलाई को हुई पहली बैठक का कार्यवृत्त पेश किया गया। इस बैठक में संहिता के प्रारूप में महिला अधिकारों को महत्व देने का निर्णय लिया गया था। बैठक में समिति के सदस्य न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, दून विश्वविद्यालय की कुलपति डा सुरेखा डंगवाल, सामाजिक कार्यकर्त्ता मनु गौड़ एवं सदस्य सचिव अजय मिश्रा उपस्थित थे।

 

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img