03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी : बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौत

एफएनएन, लखनऊ : लखनऊ में मोहनलालगंज के उदवतखेड़ा के पास सोमवार सुबह बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में बाबूलाल (60) और उनकी बीमार पत्नी शांति (56) की मौत हो गई। बोलेरो में फंसकर बाइक सवार दंपत्ति सौ मीटर तक घिसटते चले गये। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मोहनलालगंज-गोसाईंगंज जेल रोड पर जाम लगा दिया। वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया गया। इस दौरान पुलिस व ग्रामीण के बीच कहासुनी भी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुजौली उदवत खेड़ा गांव के रहने वाले बाबूलाल अपनी बीमार पत्नी शांति को सोमवार सुबह नै बजे मऊ स्थित निजी क्लिनिक पर दवा लेने जा रहे थे। बाबूलाल जैसे अपने गांव से निकलकर गोसाइंगज रोड पर आये तभी गोसाइंगज की तरफ  से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति उसी में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटते चले गए जिससे दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर सैकड़ो ग्रामीण मौके पर आकर सड़क जमकर हंगामा करने लगे, जिसकी वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने ग्रामीणों शांत कराया और जाम खुलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। हालांकि पुलिस केआने से पहले मौका देख चालक फरार हो गया।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img