03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर के महिमन खनिजो ने बनाया रिकॉर्ड

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर के होनहार, प्रतिभा के धनी महिमन खनिजों ने समुद्र तल से 8566 फीट ऊंचाई पर जाकर वंदे मातरम ड्रम बजा कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। मात्र 8 वर्ष के महिमन खनिजों रुद्रपुर के जेसीस पब्लिक स्कूल, रूद्रपुर में कक्षा 2 के छात्र हैं। महिमन ड्रम बजाते हैं। इसी क्षेत्र में कुछ अलग करने की चाह मन में लेकर महिमन खनिजों पहुंचे नैना पीक जो हिमालय में 2615 मीटर समुद्र तल की ऊंचाई पर है। महिमन खनिजों ने नैना पीक पर जाकर वंदे मातरम बजाकर रिकॉर्ड बनाया और देश का मान बढ़ाया है। मात्र 8 वर्ष की उम्र में महिमन ने रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अपनी इस उपलब्धि के साथ ही ड्रम जाने कि इस कला को को एक नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। अपने प्रदेश उत्तराखंड के साथ ही पूरे विश्व में कला के क्षेत्र में भारत का सम्मान बढ़ाना चाहते हैं। कोरोना काल में जब सभी विद्यालय बंद हो गए थे और आनलाइन कक्षाएं प्रारम्भ हो गई थी। ऐसे समय में यह बालक एकांत में बैठकर टेबल पर ताल बजाता था। संगीत के प्रति तन्मयता व रुझान को देखते हुए उसके अभिभावकों ने उसे इस दिशा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हुए उसका मार्गदर्शन किया।

इससे पहले (एक मिनट में सबसे ज्यादा ड्रम बीट बजाकर) इण्डिया बुक ऑफ रेकॉड्स अपना नाम दर्ज करा चुके है। एशिया बुक ऑफ रेकॉड् (ग्रैंड मास्टर) औऱ इंटरनॅशनल बुक ऑफ रेकॉड्स (सुपर किड्स) से नवाजे गये है| इस प्रकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी महिमन ने इतनी छोटी सी आयु में रॉक स्कूल लंदन संगीत विश्वविद्यालय से ग्रेड-3 की परीक्षा पास कर ग्रेड 4 की तैयारी कर रहे हैं। महिमन 3 वर्ष की उम्र से ही ड्रम बजा रहे हैं। वह रोज 2 घण्टे अभ्यास करते है। इतनी छोटी से उम्र में ड्रम बजाते देख लोग साकित रह जाते है। महिमन परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया ।


सत्य ही कहा है- पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं इस नन्हे बालक के हृदय में उड़ती संगीत के प्रति अपार रुचि देखकर अभिभावक अचंभित रह गए। बालक की आदतें शौक, संगीत प्रति अपार लगन उसके होनहार व्यक्तित्व की ओर इशारा करने लगी । उसके क्रियाकलाप का अनुमान लगाना माता-पिता को बेहद सुखद व सम्मानजनक लगा। उसकी इस सफलता पर विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर एवं परिवार के सदस्यों ने उसे बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। महिमन खनिजो आज कल अपने ड्रम वीडियो के लिए सोशल मीडिया मे भी बहुत चर्चा में हैं।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img