03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने एक कांवड़िए को पकड़ा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से पुलिस, जीआरपी और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन दिल्ली से यात्रियों को लेकर हरिद्वार पहुंची थी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने आनन फानन यात्रियों को अलर्ट करते हुए स्टेशन में छानबीन की, लेकिन बम कहीं नहीं मिला। जांच में सामने आया कि सूचना फर्जी थी।

शराब के नशे में धुत कांवड़ियों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गाजियाबाद निवासी रिंकू वर्मा ने कंट्रोल रूम में ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने रिंकू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब दो बजे दिल्ली से चलकर कांवड़ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार पहुंची।

ट्रेन के पहुंचते ही किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर ट्रेन में बम होने की सूचना दे दी। सूचना देने वाले ने बताया कि ट्रेन में कुछ संदिग्ध लोग हैं। आपस में ट्रेन में बम लगाने की बातचीत कर रहे हैं। इससे हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट जारी किया गया। आनन-फानन में जीआरपी एसएसपी ददन पाल सिंह, एएसपी अरुणा भारती, थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज कुमार, थानाध्यक्ष आरपीएफ बम निरोधक दस्ते, बम निरोधक दस्ता और दमकल वाहनों के साथ स्टेशन पहुंच गए।

इससे पहले जीआरपी ने यात्रियों को अलर्ट करते हुए स्टेशन खाली करवा दिया। बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की तलाशी ली, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। इससे पुलिस और एजेंसियों ने बड़ी राहत की सांस ली। जीआरपी ने सूचना देने वाले व्यक्ति की छानबीन की।

ट्रेन से उतरे कई यात्रियों से से पूछताछ की। रेलवे स्टेशन परिसर से ही रिंकू वर्मा निवासी गाजियाबाद को दबोच लिया। रिंकू नशे में था और वह कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। पूछताछ में रिंकू ने बताया कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उनको सबक सिखाने के लिए ही उसने ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना कंट्रोल रूम को दी। एसएसपी जीआरपी ददन पाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी होते ही मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपीशराब के नशे में था। जिसका देर रात में मेडिकल कराया गया।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img