03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक, उत्तराखंड में 75 पालतू सुअरों की मौत से मचा हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कोटद्वार क्षेत्र में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की चपेट में आने से करीब 75 पालतू सुअरों की मौत हो गई है। आमपड़ाव के पनियाली गदेरे में मृत मिले सुअरों को नगर निगम प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढे खोदकर दबा दिया है। पशुपालन विभाग और नगर निगम ने स्वाइन फीवर से पीड़ित सुअरों को गड्ढे में दबाने की अपील सूअर पालकों से की। कहा कि खुले में फेंकने से यह बीमारी दूसरे पशुओं में भी फैल सकती है।

नगर निगम ने मुनादी कर सुअरों को अपने बाड़े में ही रखने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र के अंतर्गत आमपड़ाव, कौड़िया, झूलाबस्ती सहित भाबर के कई स्थानों पर पशुपालकों ने सूअर पाले हुए हैं। पिछले चार-पांच दिनों में इस संक्रामक बीमारी से क्षेत्र में 75 सुअरों की मौत की सूचना पशुपालन विभाग को मिली है।

पशु चिकित्साधिकारी डा. बीएम गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि आमपड़ाव समेत कई क्षेत्रों में हुए सर्वे में पशुपालकों ने अब तक 75 पशुओं की मौत की जानकारी दी है। आमपड़ाव के पनियाली गदेरे में मृत सूअर पड़े होने की जानकारी मिली थी। क्षेत्र का मौका मुआयना कर सुअर पालकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सूअर पालकों से पशु के बीमार होने की तत्काल सूचना पशु चिकित्सक को देने की अपील की।

  • सुअरों को बाड़े में रखने के लिए निर्देश

बृहस्पतिवार को पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से पनियाली गदेरे में मृत सुअरों को गड्ढा खोदकर दबा दिया है। नगर आयुक्त केएस नेगी ने बताया कि मुनादी कर सूअर पालकों से अपने सुअरों को बाड़े में रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पशुपालन विभाग को पत्र भेजकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने का आग्रह किया गया है। कुछ दिन पहले ऋषिकेश में भी कई सुअरों की मौत हो गई थी। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड और आईडीपीएल क्षेत्र में मीट की दुकानें बंद कराई थी।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img