03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : बागेश्वर ज़िले के कपकोट में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे

एफएनएन, बागेश्वर : उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िले पिथौरागढ़ के नज़दीकी बागेश्वर ज़िले के कपकोट क्षेत्र में आज 8 जुलाई की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इन झटकों की तीव्रता हालांकि बहुत ज़्यादा नहीं थी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोगों में दहशत देखी गई और लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे. इन झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप को लेकर अलर्ट करने वाले ऐप के फेल होने की चर्चाएं ज़रूर हो रही हैं.

बागेश्वर ज़िले में जो झटके महसूस किए गए, Earthquake अलर्ट एप के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.80 बताई गई. सुबह 6:31 बजे लगे इन झटकों की तीव्रता को लेकर आधे घंटे के बाद आपदा विभाग ने पुष्टि कर दी. पिथौरागढ़ के पास इस भूकंप का केन्द्र बताया जा रहा है. आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के मुताबिक ‘फिलहाल जानमाल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है. हम तमाम तहसीलों से इस भूकंप की जानकारी ले रहे हैं.’ आपको बता दें कि इस साल बागेश्वर ज़िले में यह दूसरी बार है, जब भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे पहले बागेश्वर में 18 जनवरी को रिक्टर पैमाने पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था.

ऐप को लेकर अलर्ट होने की ज़रूरत!
असल में अतिसंवेदनशील भूकंप ज़ोन होने के चलते एक ऐप बड़े ज़ोर शोर से लॉन्च किया गया था और दावा था कि भूकंप आने से पहले यह ऐप अलर्ट कर देगा. मॉक ड्रिल के प्रयोगों के समय ऐसा देखा भी गया कि इस अलर्ट ऐप वाकई कारगर रहा. लेकिन वास्तविक भूकंप आने के समय यह ऐप नाकाम साबित हुआ. आज शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों को लेकर इस ऐप ने कोई अलर्ट नहीं दिया. अब इस ऐप को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

पिछले साल अगस्त में ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ ऐप लॉन्च करते हुए सरकार ने उत्तराखंड को ऐसा ऐप बनाने वाला पहला राज्य बताया था. इस ऐप को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने बनाया था.

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img