03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अग्निवीरों को सबसे पहले मिलेगी प्राथमिकता : सीएम पुष्कर सिंह धामी

एफएनएन, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को उधम सिंह नगर में आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के द्वारा आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की गई। साथ ही इस दौरान उन्होंने राज्य में अग्निवीरों को नौकरी में सबसे पहले प्राथमिकता देने की बात कही।

आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेनानियों को सम्मानित कर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। आपातकाल के दौरान पूरे देश में लोकतंत्र सेनानियों का अहम रोल था। नारा था की सिंहासन खाली करो जनता आ रही है। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अग्निवीरों को प्रदेश में सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। विपक्ष की बातों को युवा करें अनसुना।

बीजेपी कार्यालय में शनिवार को लोकतंत्र सेनानियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीएम धामी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के खिलाफ लोकतंत्र सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया। संगठन के रूप में सबसे मजबूत कार्य किया। पिछले आठ वर्षो में पीएम मोदी के कार्यकाल को देखे तो इससे पहले लोगों में निराशा आ गई थी। पीएम मोदी के कार्यकाल में लोगों में आस जगी है। हर क्षेत्र में नई कार्य संस्कृति जो आई है उसमे शॉर्टकट नहीं है। आठ वर्षो में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। जिसे पहुंचने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। 2014 से पहले जो भी योजनाएं बनती थी वह कुछ लोगों को ध्यान में रखकर बनती थी।

विपक्ष पार्टी ने आपातकाल लगाया और लोगों को के मानवाधिकारों का हनन किया। आज वह सत्याग्रह की बात कर रहे हैं, वह भी तब जब इनपर कानून काम कर रहा है। पहले रोज सुनाई देता था जिसमे तमाम घोटाले शामिल थे। अब पीएम मोदी के बनने के बाद एक भी घोटाला नहीं हुआ। पारदर्शी सरकार बनी है। जिन लोगों ने आपातकाल देखा बहुत भयावह था।

कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के लिए नामित होने पर भागलपुर से लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनने से लोगों में हर्ष का माहौल था। कहा कि उनके घर पर पहुंचने पर लोगों ने रोना शुरू कर दिया और कहा कि अब द्रौपदी कब घर आएगी। इससे साबित है की मोदी की सोच वहां जाति है जहां किसी की सोच नहीं पहुंचती है। अग्निपथ योजना पर कहा कि प्रदेश में जितने भी अग्निवीर आयेंगे उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। बड़ी कंपनियों ने भी कहा की को भी अग्नि वीर आयेंगे उन्हें प्राथमिकता देंगे। दूसरी ओर विपक्ष बरगला रहे हैं।

कहा की चंपावत में 94 प्रतिशत मत मिलने पर आभार व्यक्त किया। एक मिथक पिछले चार चुनाव से टूटता आ रहा है। इस बार भी बहुत से लोग सोच रहे थे की सरकार बदल जाएगी, लेकिन नेतृत्व ऐसी रही की संभव नहीं हुआ। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, अरविंद पांडेय, मेयर रामपाल, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी, मंडी अध्यक्ष केके दास, दर्जा प्राप्त मंत्री सुरेश परिहार, राधेश शर्मा, ललित मिगलानी आदि मौजूद थे।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img