03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अग्निपथ योजना को लेकर देशभर से सामने आ रही घटनाओं पर राकेश टिकैत का बयान, कहा- हिंसक नहीं होना चाहिए विरोध

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : किसान महाकुंभ (चिंतन शिविर) के दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ योजना का वह पहले ही कड़ा विरोध कर चुके हैं। पूरे देश में योजना को लेकर आंदोलन भी शुरू हो गया है। लेकिन यह विरोध हिंसक नहीं होना चाहिए। उन्होंन देशभर में हुए हिंसक आंदोलनों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने का आह्वान किया है।

किसान महाकुंभ में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ को लेकर जिस तरह से देश के अंदर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक आंदोलन कर कहीं ट्रेन फूंकी जा रही है तो कहीं अन्य सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा जा रहा है। वह निंदनीय है। वह किसी तरह से राष्ट्रहित में नहीं है। जबकि धरना प्रदर्शन के जरिए भी अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा सकती है।

कहा कि आमजन को शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली मुफ्त मिलनी चाहिए। सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड बनाकर मुफ्त इलाज का दावा किया जा रहा है। यह योजना केवल कागजों में ही चल रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नए रायपुर के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है, लेकिन किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

अपनी जमीनों का उचित मुआवजा लेने के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उचित मुआवजा देने की बजाए उनके धरने को बार-बार हटा रही है। पर किसान तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी। कहा कि अगर किसानों का धरने के लिए जगह नहीं दी गई तो वह अधिकारियों और राजनेताओं के भवनों में बैठकर धरना देंगे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img