03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल : नैनीताल से हल्द्वानी के बीच रविवार सुबह हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।  जानकारी के अनुसार नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही टैक्सी रविवार सुबह करीब बजे ज्यूलीकोट के निकट आमपड़ाव से खाई में गिर गई।

यहां से गुजर रहे अन्य वाहनों ने इसकी सूचना ज्यूलीकोट चौको को दी। जहां से पुलिस कर्मी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में हल्द्वानी निवासी चंदन एवं रुद्रपुर निवासी पप्पू कश्यप की मृत्यु हो गई है। जबकि टैक्सी चालक सतपाल आर्य निवासी बेतालघाट, अजय राणा निवासी रुद्रपुर व विजेंद्र सिंह निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  वहीं एक दूसरे हादसे में रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार ज्यूलीकोट के बैंड नंबर एक के समीप हादसे का शिकार हो गई। जिसमें होटल आर्मडेल नैनीताल निवासी अतिन साह की मृत्यु हो गई। वहीं चालक सुरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कोटाबाग गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे हायर सेंटर भर्ती करवाया गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Topics

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img