03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जय नगर स्थित महावीर इंडस्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Spread the love
  • फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
  • फैक्ट्री स्वामी के अनुसार नहीं था इंश्योरेंस

एफएनएन, रुद्रपुर : जयनगर में एक कॉन्प्लेक्स के बेसमेंट में स्थित महावीर इंडस्ट्री आज दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू करने में फायर ब्रिगेड व अन्य फैक्ट्री की निजी गाड़ियां काफी देर तक जूझती रहीं। महावीर इंडस्ट्री के स्वामी रणवीर सिंह के मुताबिक उनके यहां सिडकुल की फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों के लिए ग्लव्स बनाने का काम होता है। आज दोपहर करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग फैल गई है। इंडस्ट्री के पास ही स्थित एक फैक्ट्री के कर्मचारियों ने पहले उसे काबू करने का प्रयास किया, इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर आनन-फानन में कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कुछ अन्य फैक्ट्रियों की गाड़ियां भी आ गईं और आग पर जैसे तैसे काबू पा लिया।

आग इतनी भीषण थी कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इंडस्ट्री मालिक रणवीर सिंह के अनुसार इंडस्ट्री का इंश्योरेंस नहीं था। फायर ब्रिगेड के एएसआई चंद्र प्रकाश ने बताया कि गोदाम यहां रखने की इजाजत थी या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है, साथ ही आग लगने के कारणों को भी देखा जा रहा है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img