03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जमीन दिखाकर 23 लाख की धोखाधड़ी, आरोपित के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : सहस्रधारा रोड पर जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने परिचित से 22 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। राजपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • आरोपित ने सहस्रधारा रोड पर जमीन दिखाई

चौहान भवन उत्तरकाशी निवासी विनोद चौहान ने राजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी मुलाकात मार्च 2019 में विष्णुलोक कालोनी रायपुर निवासी निर्मल सिंह चौहान के साथ हुई थी। आरोपित ने उन्हें सहस्रधारा रोड पर जमीन दिखाई।

  • पीड़ित ने 11 लाख रुपये अग्रिम धनराशि के तौर पर दिए

जमीन का विक्रय पत्र 25 नवंबर 2019 को देहरादून कचहरी में किया गया, जिसमें पीड़ित ने 11 लाख रुपये अग्रिम धनराशि के तौर पर दिए। इसके बाद उन्होंने विभिन्न तिथियों को 11 लाख 90 हजार रुपये दिए। मार्च 2020 को जब पीड़ित ने जमीन की रजिस्ट्री करने को कहा तो निर्मल चौहान टालमटोल करने लगा और बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। थानाध्यक्ष राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित निर्मल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • लोन दिलाने का झांसा देकर 35 हजार रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज

लोन दिलाने का झांसा देकर 35 हजार रुपये ठगने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर कौलागढ़ निवासी निर्मला वर्मा ने तहरीर दी कि जटियाल मोहल्ला निवासी रंजीत उनके संपर्क में आया था।

आरोपित ने कहा था कि वह उन्हें कम ब्याज दर पर आसानी से लोन दिला देगा। इसके लिए आरोपित ने उनसे दो बार में कुल 35 हजार रुपये लिए। लेकिन इसके बाद भी आरोपित ने लोन नहीं दिलवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img