03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बैंक्वेट हाल के अंदर चल रही थी शादी, बाहर कार से टप्पेबाज ने उड़ाये दुल्हन के लाखों के जेवरात

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: शादी समारोह में टप्पेबाजों ने कार से दुल्हन के लाखों रुपये कीमत के जेवरात साफ कर दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने वेडिंग प्लानर पर शक जताया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मिलापनगर निवासी मिथलेश की बेटी की गुरुवार रात को दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में शादी थी। दुल्हन के जेवरात एक सूटकेस में रखे थे। यह सूटकेश बैंक्वेट हाल में खड़ी एक कार के अंदर रखा था। शादी समारोह में रस्म अदा करने के दौरान जब दुल्हन पक्ष के लोग जेवरात का सूटकेस लेने कार के पास पहुंचे तो वह दंग रह गये।

  • पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर

कार के तीनों शीशे टूटे हुए थे। कार की डिग्गी का लाक भी टूटा था। जिसके अंदर से सूटकेस गायब था। दुल्हन पक्ष ने सूटकेस की तलाश की। कुछ दूरी पर सूटकेस खाली हालत में पड़ा हुआ मिला। पीड़ित पक्ष ने इस बावत पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें वेडिंग प्लानर पर शक जताया है।

वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Topics

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img