03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चंपावत उपचुनाव: प्रचार को धार देने पहुंचेंगे राहुल- प्रियंका सहित कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक

Spread the love

एफएनएन, चंपावत : चंपावत उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ सकते हैं। कांग्रेस की ओर से सोमवार को जारी की गई 30 स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों नेताओं का नाम है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव  केसी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

स्टार प्रचारकों में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सांसद प्रदीप टम्टा, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, विधायक तिलकराज बेहड, विधायक आदेश चौहान, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रणजीत सिह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल राजेश रस्तोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भंडारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

  • निर्मला 11 मई को करेंगी नामांकन
कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेैंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी के समस्त विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img