बुधवार को अपने गांव में प्रवास पर योगी आदित्यनाथ, भतीजे के मुंडन संस्कार में हुए शामिल

एफएनएन, ऋषिकेश : उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के उत्‍तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। आज बुधवार को भी वह अपने गांव में ही प्रवास पर ही हैं।गांव में उन्‍होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।

  • बच्चों में फोटो खिंचवाने की होड़

पंचूर गांव योगी आदित्यनाथ ने गांव की पगडंडियों का भ्रमण किया। इस दौरान वह ग्रामीणों से भी मिले। पुराने लोग को उन्होंने नाम लेकर पुकारा। बच्चों में योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। गांव भ्रमण के दौरान वह कई जगह रुके। उन्होंने अपनी बचपन की यादों को ताजा किया। सभी से उन्होंने मुस्कुराकर मुलाकात की और अभिवादन स्वीकार किया।

भ्रमण के बाद योगी आदित्यनाथ अपने घर में भतीजे के मुंडन संस्कार में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात वह योग गुरु बाबा रामदेव के पोखरी स्थित वेदा लाइफ संस्थान में पहुंचे। यहां से उनका महागढ़ मंदिर में जाने का भी कार्यक्रम है। योगी आदित्यनाथ बुधवार को भी अपने घर पर ही रुकेंगे। हालांकि अभी उनका पुख्ता कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

  • मंगलवार रात अपने पैतृक घर पर ही रुके योगी

बता दें कि सीएम योगी अपने तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को देहरादून पहुंचे। जहां से वह अपने गृह ब्लाक यमकेश्वर के बिथ्याणी पहुंचे। यहां उन्‍होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में अपने आध्यात्मिक गुरु महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव पहुंचे और मां व अन्‍य स्‍वजनों से मुलाकात की। मंगलवार रात को योगी अपने पैतृक घर पर ही रुके। हां उनके लिए एक कमरा हमेशा सुरक्षित रखा जाता है।

गुरुवार पांच मई को वह हरिद्वार में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए अलकनंदा होटल को राज्य को समर्पित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के होटल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

  • मां के पैर छूकर आशीष लिया

पांच साल बाद जब योगी आदित्‍यनाथ ने अपनी मां के पैर छूकर आशीष लिया। मां का ममतामयी हाथ सिर पर आया तो योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। योगी आदित्यनाथ आखिरी बार 11 फरवरी 2017 को अपने गांव आए थे। तब भी वह एक रात अपने पैतृक घर में प्रवास किया था। मां से बातचीत करने के बाद उन्होंने अपने भाइयों से मां के स्वास्थ्य तथा उपचार आदि की जानकारी ली।

इसके बाद करीब आधे घंटे का समय योगी आदित्यनाथ ने मां के कमरे में ही अपने भाई-बहनों और अन्य स्वजन के साथ बिताया। मंगलवार को योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे अनंत का जन्मदिन भी था। उन्होंने भतीजे से मुलाकात कर उसे आशीर्वाद दिया। इसके बाद योगी घर के बाहर लगे पंडाल में पहुंचे, जहां उन्होंने एक-एक कर गांव वालों से भेंट की।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img