03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड : कोरोना के बाद अब डेंगू की चुनौती, जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के उठाए कदम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों का ग्राफ गिर रहा है। पर अब डेंगू के रूप में एक दूसरी चुनौती खड़ी है। बीते तीन साल में डेंगू के मोर्चे पर कुछ राहत रही, पर सरकारी तंत्र किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का अपना एक चक्र होता है। करीब तीन-चार साल में यह ज्यादा घातक होकर सामने आता है। पिछले दो साल के आंकड़े देखें तो डेंगू के कम ही मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस बात का पूरा अंदेशा है कि डेंगू एक बार फिर अपने चक्र के अनुसार असर दिखा सकता है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी के अनुसार डेंगू को लेकर अभी से एहतियात बरतनी जरूरी है। क्योंकि मात्र 10 दिन के अंदर लार्वा बनने से लेकर मच्छर बनने तक का काम हो जाता है।

लापरवाही हुई तो कुछ ही वक्त में कितने मच्छर पनप जाएंगे यह अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम, कैंट बोर्ड को नियमित फागिंग के लिए कहा गया है। इसके अलावा कुंभ में खरीदी गई दस फागिंग मशीन हरिद्वार से भी मिली हैं। इन्हें विकासनगर, सहिया, कालसी, सेलाकुई, हरबर्टपुर, डोईवाला समेत आदि क्षेत्रों में दिया गया है। सरकारी व निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित किए जा रहे हैं।

  • प्रथम चरण में 141 बेड होंगे आरक्षित

डेंगू के मरीजों के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन बेड तैयार किए जा रहे हैं। प्रथम चरण में सरकारी अस्पतालों में 141 बेड आरक्षित होंगे। इसके अलावा सात अस्पतालों में डेंगू की एलाइजा जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है। इनमें दून के अलावा विकासनगर व ऋ षिकेश के अस्पताल भी शामिल हैं।

 

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img