03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गफूर बस्ती तोड़ने के लिए लगातार 28 दिन चलेगा अभियान

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : रेलवे ने अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी को मास्टर प्लान सौंप दिया है। 28 दिन तक लगातार अतिक्रमण तोड़ने का अभियान चलेगा, जबकि दो दिन रिजर्व में रखे गए हैं। रेलवे ने जिला प्रशासन से फोर्स भी मांगी है। अब जिला प्रशासन को तय करना है कि कब से अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। इसे लेकर डीएम जल्द ही रेलवे और पुलिस के साथ बैठक करने जा रहे हैं।

रेलवे की ओर से जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को मंगलवार को मास्टर प्लान सौंपा गया है। मास्टर प्लान में रेलवे ने अतिक्रमण तोड़ने के लिए वह कितने कर्मचारी लगाएगा, जेसीबी, रेलवे पुलिस फोर्स लगाएगा, इसकी जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि किस दिन कितना वर्ग मीटर अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। रेलवे ने अतिक्रमण तोड़ने के प्लान में दो दिन रिजर्व में रखे हैं। अतिक्रमण सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक तोड़ा जाएगा। तीन दिन लगातार मुनादी कराई जाएगी।

रेलवे ने अतिक्रमण की जद में आने वाली सरकारी संपत्ति, निजी संपत्ति, धार्मिक स्थल की सूची भी जिला प्रशासन को सौंपी है। जिला प्रशासन से फोर्स और मजिस्ट्रेट भी मांगे गए हैं। हालांकि अभियान कब से शुरू किया जाए, फोर्स कहां-कहां से मंगानी है, क्या-क्या तैयारी करनी है, यह आगामी बैठक में तय किया जाएगा। डीएम जल्द ही रेलवे, प्रशासन, पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

  • रेलवे के प्लान के मुताबिक किस दिन टूटेगा कितना अतिक्रमण

पहले दिन 5850 वर्ग मीटर, दूसरे दिन 9800, तीसरे दिन 10656, चौथे दिन 13100, पांचवें दिन 13100, छठे दिन 13300, सातवें दिन 12800, आठवें दिन 12250, नवें दिन 12350, दसवें दिन 12680, ग्यारहवें दिन 12000, बारहवें दिन 11680 वर्गमीटर अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। 13वें से 27 वें दिन तक रोजाना 11600 वर्ग मीटर अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। 28वें दिन 4350 वर्ग मीटर अतिक्रमण ध्वस्त होगा। 29वें और 30वें दिन को रिजर्व में रखा गया है। अगर उसके बाद भी अतिक्रमण बचता है तो इन दो दिनों में तोड़ा जाएगा।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img