03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया दहेज उत्पीड़न का आरोपी, एसएसपी ने दिया पुलिस टीम को नगद इनाम

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : विदेश भागने की कोशिश कर रहे दहेज उत्पीड़न के एक आरोपी को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ऊधमसिंह नगर डॉ मंजू नाथ टीसी ने बताया कि 24 फरवरी, 2022 को थाना ट्रांजिट कैंप में कुलदीप कौर पत्नी हरविंदर सिंह निवासी चंद्रा एनक्लेव की ओर से अपने पति हरविंदर सिंह निवासी राजपुर लतीफपुर थाना गंगोह, जिला सहारनपुर द्वारा मारपीट किए जाने व दहेज की मांग को लेकर वर्ष 2015 में शादी होने के उपरांत उसे कोई भी खर्च देने के आरोप लगाए थे। महिला उत्पीड़न का प्रकरण होने के कारण दोनों पक्षो को 5 मार्च 2022 को बुलाया गया था। हरविंदर के न आने पर 29 मार्च की तिथि दी गई, इसमें भी वह नहीं पहुंचा। इस बीच महिला द्वारा बताया गया कि उसका पति पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए विदेश भागने की फिराक में है।

एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए लुक आउट सर्कुलर दिनांक 1 अप्रैल 2022 को जारी किया, जिसके आधार पर 4 अप्रैल 2022 को एमिग्रेशन नई दिल्ली द्वारा हरविंदर सिंह को विदेश भागने के दौरान उक्त लुक आउट नोटिस के आधार पर रोक कर सूचित किया गया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में एलआईयू निरीक्षक विजय प्रसाद और बसंती आर्य की भूमिका सराहनीय रही। तत्काल टीम गठित कर उसे दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट भेजा गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। हरजिंदर के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हरविंदर कुबेत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है, जो फिर से विदेश भागने की फिराक में था।एसएसपी के अनुसार हरविंदर कभी कभार सहारनपुर आता था और अपनी पत्नी को ट्रांजिट कैंप में मायके में छोड़ दिया था। घरेलू हिंसा का प्रकरण होने के कारण उसकी पत्नी ने इस मामले की सूचना महिला हेल्पलाइन को दी थी। एसएसपी ने इस मामले में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को ₹1000 का नगद इनाम दिया है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img