03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गदरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

एफएनएन, गदरपुर : एनएच-74 पर पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भाेर में जब मृतक युवक की मां मौके पर पहुंची तो खून पसरा देखकर चिल्ल चिल्ला कर रोने लगी। आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सकता है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे फरमान की मां रफीकन घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए होटल पहुंची तो दुकान में खून से लथपथ फरमान पड़ा था। रफीकन के रोने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे। देखा कि फरमान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। पास में कारतूस के दो खोखे बरामद हुए हैं।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। फरमान चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। गदरपुर के ग्राम मसीत निवासी 19 वर्षीय फरमान स्वर्गीय जहूर अहमद की घर के पास एनएच-74 पर चांद मुस्लिम नाम से होटल है। होटल से लगी बाइक पंक्चर की दुकान भी है। वह बाइक पंक्चर बनाता था और छोटे भाई 16 वर्षीय अकील के साथ दुकान में सो जाता था। जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ सोते हैं। चारों भाई का संयुक्त परिवार है। गोली मारकर हत्या करने की वजह पता करने में पुलिस जुटी है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img