03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक महीने में शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरना विभाग के लिए चुनौती, 6000 शिक्षकों की होनी है नियुक्ति

एफएनएन, देहरादून : शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक महीने के भीतर विभाग में सभी खाली पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। विभाग में शिक्षकों के 6000 और प्रधानाचार्य एवं अधिकारियों के 1547 पद खाली हैं। इन पदों को इतने कम समय में भरना विभाग के लिए चुनौती बना है।

शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्यों के 998 और प्रधानाध्यापकों के 525 पद खाली हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और माध्यमिक का पद खाली चल रहा है। जबकि उत्तरकाशी में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, हरिद्वार में मुख्य शिक्षा अधिकारी, टिहरी में डीईओ बेसिक और माध्यमिक, पौड़ी में बीईओ बेसिक सहित प्रदेश भर में अधिकारियों के 24 से अधिक पद खाली हैं।

स्थिति यह है कि चंपावत जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारी न होने पर जिला पर्यटन अधिकारी को सीईओ की जिम्मेदारी दे दी गई थी। अधिकारियों के पद खाली होने से विभागीय कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि विभाग में अधिकारियों को इधर से उधर कर उनके जिलों में खाली पदों को भरा जा सकता है, लेकिन शिक्षकों के खाली पदों को इतने कम समय में भरना विभाग के लिए आसान नहीं है। वह भी तब जबकि सहायक अध्यापक एलटी एवं बेसिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया कानूनी दांव पेंच में उलझी हुई है।

शिक्षा विभाग में सभी खाली पदों को एक महीने के भीतर भरने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। स्कूलों में जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img