03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : गैरसैंण में होगा बजट सत्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : धामी सरकार का बजट सत्र राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका एलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार जून माह के दूसरे पखवाड़े में गैरसैंण में सरकार सत्र आहूत कर सकती है।

बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का यह सत्र चुनाव के तत्काल बाद हुआ। इसमें सरकार लेखानुदान लेकर आई। अब सरकार पूरा बजट लेकर आएगी। बजट सत्र क्या गैरसैंण में आहूत होगा, इस प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर वहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी पूरी तैयारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक, जून महीने में सरकार बजट सत्र आहूत कर सकती है। इस बात की संभावना है कि सत्र जून महीने के दूसरे पखवाड़े से हो।

  • बजट सत्र आहूत करने का है संकल्प

पूर्व हरीश रावत सरकार विधानसभा में यह संकल्प पारित कर चुकी है कि सरकार का हर बजट सत्र गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में आहूत होगा। इसी परंपरा को त्रिवेंद्र सरकार ने जारी रखा और अब धामी सरकार ने भी बजट सत्र वहीं आहूत करने के संकेत दे दिए हैं।

  • व्यवस्था को देखने गैरसैंण जा सकती हैं स्पीकर

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में व्यवस्थाओं का मुआयना करने गैरसैंण जा सकती है। उनके इसी महीने के दूसरे हफ्ते में गैरसैंण जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रवास के दौरान वह भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img