03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में सामने आए कोरोना के 42 नए मामले, प्रदेश में सक्रिय मामले दो सौ से कम

Spread the love
एफएनएन, देहरादून : एक सप्ताह बाद बीते 24 घंटे के भीतर 42 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 59 ठीक हुए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92134 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 3268 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
उत्तराखंड में फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है। सबसे ज्यादा हरिद्वार जिले में एक दिन में 28 संक्रमित मिले हैं। देहरादून में पांच, नैनीताल में पांच, चंपावत में दो, पौड़ी व उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। सात जिलों में कोई नया मामला नहीं मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 59 मरीज ठीक हुए हैं।
इन्हें मिलाकर अब तक 88450 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 199 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.27 प्रतिशत हो गई है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img