Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमुखबिरी के शक में युवक पर हमला, मोबाइल तोड़ा, हजारों की लूट

मुखबिरी के शक में युवक पर हमला, मोबाइल तोड़ा, हजारों की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : मुखबिरी के शक पर रम्पुरा निवासी युवक पर हमला कर दिया गया। इस दौरान उसका मोबाइल तोड़ दिया गया, साथ ही 10 हजार की नकदी भी लूट ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेट समेत चार महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रम्पुरा निवासी सोनू पुत्र प्रेम शंकर ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने ढाबे से घर को आ रहा था। इसी बीच उसके घर के पास पहुंचते ही मोहल्ले के ही भागवती देवी पत्नी पप्पू, सुंदर रानी पत्नी ओमप्रकाश, भागवती देवी का पुत्र रितिक और पुत्री विनिता ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान चारों ने उसे पुलिस का मुखबिर बताते हुए गालीगलौज की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments