03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम पहुंचकर खेली होली

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले कैंची धाम में बाबा के दर्शन किए और फिर होली खेली। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना होंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ ही होली कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिल्ली से लौटने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड में सीएम को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। केंद्रीय नेताओं से मंत्रणा करने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई विधायकों के अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में लौटने की सूचना है। पुष्कर धामी खटीमा पहुंच गए हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब सीएम के नाम पर बने रहस्य पर से पर्दा होली के बाद ही उठेगा।

बुधवार को खटीमा पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि जनता के शुक्रगुजार हैं कि उनके आशीर्वाद ने उन्हें राजनीति में मुकाम दिलाया। जो जनादेश अभी मिला है उनके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सर्राफ पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक वार्ता के बाद पत्रकारों से भी रूबरू धामी ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आभारी हैं।

कहा  कि पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दिए गए दायित्व को उन्होंने बखूबी निभाया है। केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत हासिल कर सकी। उत्तराखंड में पहली बार सरकार परिवर्तन का मिथक टूटा। धामी के काफिले के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ आवास पहुंचे।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img