03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान बोले- फर्जी पोस्टल बैलेट और वीडियो पर माफी मांगे कांग्रेस

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर फर्जी वीडियो वायरल कर सेना की छवि धूमिल करने और बुजुर्ग मतदाताओं व कर्मियों के विवेक पर सवाल खड़ा करने का आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस को अपने इस कृत्य के लिए प्रदेश और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा नेता चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुमाऊं रेजीमेंट के आधिकारिक जवाब से स्पष्ट हो गया है कि वायरल वीडियो को सेना का बताकर कांग्रेस वीर जवानों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का भारतीय सेना और सभी संवैधानिक संस्थाओं पर हमेशा पूर्ण विश्वास रहा है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीतिक मंशा के लिए किसी न किसी बहाने से इनकी विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़े करती रही है। एक बार फिर सैनिकों के डाक मतपत्रों को लेकर फर्जी वीडियो के आधार पर कांग्रेस की यही मंशा उजागर हुई है।

उन्होंने कुमाऊं रेजीमेंट के चुनाव आयोग को दिए गए आधिकारिक जबाब का हवाला देते हुए कहा कि सेना ने यह स्पष्ट किया है कि वीडियो पिथौरागढ़ स्थित किसी भी सैन्य संस्थान में हुई चुनाव प्रक्रिया का नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव में हार सामने देखकर विपक्ष का एक और झूठ पकड़ा गया है। चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर बताया है कि डाक मतदाताओं की सूची प्रत्याशियों से साझा नहीं करने के आरोप सरासर गलत हैं। जिन प्रत्याशियों ने जानकारी मांगी, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराई गई।

 

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img