03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना से चेतन चैहान का निधन

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री चेतन चैहान की मौत हो गई है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद चेतन चैहान को गुरुग्राम के मेदातां हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मेदांता हॉस्पिटल में ही इलाज के दौरान किडनी फेल होने के चलते रविवार को लगभग 4ः30 उनका निधन हो गया। 73 वर्षीय चेतन चैहान की एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी। उनकी किडनी फेल हो गई थी। जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। जुलाई के महीने में ही चेतन चैहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चेतन चैहान के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Chetan-Chauhan-Twitter

क्रिकेट करियर

बता दें कि चेतन चैहान भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बल्लेबाज रह चुके हैं। चेतन चैहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा चेतन चैहान ने सात एकदिवसीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट मुकाबलों मे चेतन चैहान के नाम 2084 रन दर्ज हैं। टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रन है।

राजनीतिक करियर

वहीं अब चैहान भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। चेतन चैहान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे। चेतन चैहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक थे। वहीं चेतन चैहान योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जिनका कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कमला रानी का लखनऊ के पीजीआई में कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ था।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img