03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने से पहले नेताजी को लेनी होगी पुलिस से अनुमति

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में चुनाव खत्म होने पर जहां सभी दलों के प्रत्याशी हार-जीत के गुणा गणित में जुटे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन मतगणना के बाद लाॅ एंड आर्डर ठीक करने पर ध्यान दे रहे हैं। चुनाव समाप्त होने के बाद पुलिस ने मतगणना के लिए सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। जिले भर में पुलिस फोर्स बढ़ाई जाएगी। डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया है कि विजय जुलूस निकालने से पहले जीते हुए विधायक को पुलिस हर हाल में अनुमति लेनी होगी।

10 मार्च को नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों की मतगणना एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होनी है। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को इसी कॉलेज में रखा गया है। उसकी निगरानी के लिए सीआरपीएफ पुलिस के जवान तैनात हैं। 10 को होने वाली मतगणना में सुरक्षा को चाक-चौबंद करने में पुलिस जुट गई है।

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि मतगणना के दौरान एमबीपीजी कॉलेज परिसर में कोई नहीं घुसेगा। सड़क पर ही खड़े होकर प्रत्याशी व उनके समर्थक रिजल्ट सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी शहरों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी। हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि रिजल्ट जो भी आए उसे स्वीकार किया जाए। आरोप-प्रत्यारोप लगाकर माहौल खराब की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि कोविड नियमों का मतगणना के दिन सख्ती से पालन कराया जाएगा।

  • मतगणना स्थल पर रहेंगे डीआइजी, एसएसपी 

मतगणना स्थल पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे व एसएसपी पंकज भट्ट भी मौजूद रहेंगे। दोनों अधिकारियों की निगरानी में मतगणना होगी। साथ ही पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मतगणना से पहले सभी पुलिसकर्मी व सीआरपीएफ जवानों को ब्रीफ कर ड्यूटी के संबंध में बताया जाएगा।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img