03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : चुनावी रंजिश में चली गोली, थाने के आगे लगाया जाम, कुछ देर में पहुंच रहे राकेश टिकैत

एफएनएन, खटीमा : उत्तराखंड में मतदान से पहले उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित मझोला गांव में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव सामाग्री बांटने के मामले में कहासुनी हो गई थी। चुनाव के बाद यह घटना रंजिश में बदल गई। मामला मारपीट व फायरिंग तक पहुंच गया है। फिलहाल रोड जाम कर बवाल जारी है। इसी बीच राकेश टिकैत के पहुंचने की भी खबर है। खटीमा से सीएम चुने जाने पर यह हाट सीट बनी। उसके बाद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन स्टिंग आपरेशन, पैसे बांटने व चुनाव सामग्री को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगने शुरू हो गए। खटीमा क्षेत्र दिनोंदिन चर्चा का केंद्र बनता जा रहा है।

  • क्या है मामला

मझोला गांव में मतदान से पूर्व चुनाव सामग्री वितरण को लेकर भाजपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच नोंकझोंक हुई थी। दोनों पक्ष सिख समुदाय से के हैं। मतदान पूर्व हुई नोंकझोंक की खुन्नस चुनाव बाद निकाली जा रही है। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं जब वह शिकायत करने चौकी पहुंचे तो उनके साथ वहां भी मारपीट की गई। इसी दौरान एक आरोपित ने हवा में फायर कर दिया। इससे गुस्साए लोग 17 मील पुलिस चौकी के समक्ष धरने पर बैठ गए। उन्होंने मार्ग अवरुद्ध करने के साथ आरोपितों की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

  • एक आरोपित हिरासत में

यातायात बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों को देख पुलिस प्रशासन ने आसपास के थानों से पुलिस फोर्स को बुला लिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी जा रही है। पुलिस ने आरोपितों में से एक को हिरासत ले लिया है। बताया जा रहा है कुछ सिख संगठनों ने इसकी सूचना राकेश टिकैत को दी है। बताया कि कुछ देर में राकेश टिकेत पहुंचने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आक्रोशित लोगों ने अभी सड़क जाम कर रखी है।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img