03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चेकिंग के दौरान अवैध असलहों समेत तीन लोग गिरफ्तार

जुगनू खानर, काशीपुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत चल रही आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रही है। इसी के चलते पुलिस जगह जगह पर चेकिंग अभियान चलाकर बाहर से आ रही शराब व अवैध असलहों पर नजर गड़ाए हुए हैं । इसी के चलते पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से चार असलहों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आज एसपी कार्यालय में खुलासा करते हुए एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीमें लगाई गई है, जिसमें समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों पर पुलिस पैनी नजर गड़ाए हुए हैं। इसी के चलते पुलिस ने चेकिंग के दौरान जनपद मुरादाबाद के सचिन और विशाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं साथ ही कुंडेश्वरी पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान अभियुक्त विकास के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आज तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img