03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : जानिए भाजपा की कितनी सीटों पर आज लग सकती है मुहर, इनके टिकट माने जा रहे हैं तय

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा शनिवार को मंथन में जुटेगी। इस क्रम में प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप और प्रदेश संसदीय समिति की बैठकों में दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा। इनमें विधानसभा की 27 सीटें ऐसी हैं, जिनमें प्रत्याशियों के टिकट लगभग तय हैं और पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड से उनके नाम का केवल औपचारिक एलान होना बाकी है। रविवार को पार्टी की ओर से सभी दावेदारों के पैनल की सूची दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंपी जाएगी। माना जा रहा कि भाजपा दो चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। पहली नामांकन प्रक्रिया शुरू होने, यानी 21 जनवरी से पहले और दूसरी सूची 25 जनवरी तक जारी की जा सकती है।

प्रत्याशियों के चयन के मद्देनजर पैनल तैयार करने के लिए प्रदेश भाजपा ने हाल में ही पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में भेजा था। बताया जा रहा कि सभी सीटों के लिए 160 से ज्यादा नाम सामने आए हैं। कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जिनके पैनल में एक-एक ही नाम है। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की शनिवार को प्रांतीय मुख्यालय में होने वाली बैठक में पैनल में शामिल नामों पर विचार किया जाएगा।

कोर ग्रुप की बैठक में दावेदारों के नामों की छंटनी होने के तुरंत बाद पार्टी की प्रदेश संसदीय समिति की बैठक होगी, जिसमें दावेदारों के अंतिम पैनल पर मुहर लगाई जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार रविवार को यह सूची दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंपी जाएगी। 18 अथवा 19 जनवरी को भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है।विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होनी है। माना जा रहा कि इससे पहले भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में उन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगा, जिन्हें लेकर कहीं कोई किंतु-परंतु नहीं है। इनकी संख्या 27 है। इसके कुछ समय बाद शेष 43 प्रत्याशियों सूची जारी की जाएगी।

  • इनके टिकट माने जा रहे तय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल, डा हरक सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी व डा धन सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा, राजेश शुक्ला, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, महेश जीना, चंद्रा पंत, डा प्रेम सिंह के अलावा कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रीतम पंवार व पूर्व विधायक राजकुमार।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि भाजपा के कोर ग्रुप और प्रदेश संसदीय समिति की शनिवार को बैठकें होंगी, जिनमें गहन विचार-विमर्श के बाद दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिर इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। किसे टिकट देना है और किसे नहीं, ये तय करना पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का काम है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img