Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक...

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति व उसके अन्य साथियों पर किया केस दर्ज

एफएनएन, काशीपुर : कमरे में आग लगाकर सामान खुर्दबुर्द करने तथा कोई भी कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति व उसके अन्य साथियों पर केस दर्ज किया है। आर्य नगर निवासी वरूण शर्मा पुत्र अखिलेश शर्मा ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर बताया कि आर्य नगर में उसने एक कमरा व बरामदा बनवा रखा है।

8 जनवरी की मध्यरात्रि जसपुर रोड निवासी वेद प्रकाश चौहान पुत्र स्व. रघुनंदन सिंह कुछ लोगों के साथ वहां आया और कमरे में रखा सामान आग लगाकर जला दिया तथा कमरे व बरामदे को जेसीबी से तुड़वा दिया। अगले दिन उसे धमकी दी गई कि इस मामले में कोई कार्यवाही की गई तो जान से हाथ धो बैठोगे। तहरीर में कहा गया है कि वेद प्रकाश पूर्व में भी कई मुकदमों में जेल जा चुका है और कई मुकदमे अदालत में उस पर विचाराधीन हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments