03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना प्रीकाशन डोज : फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ को लग रही वैक्सीन की तीसरी डोज

एफएनएन, देहरादून : देश में कोरोना के टीकाकरण अभियान में आज का दिन अहम है। आज से हेल्थकेयर वर्कर्स और बुजुर्गों को वैक्सीन की तीसरी डोज (प्रीकाशन डोज) लगाई जा रही है। प्रीकाशन डोज उन्हीं बुजुर्गों को लगाई जा रही है जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है। प्रीकाशन डोज के लिए शनिवार शाम से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो गया था। बतादें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस की रात इसका एलान किया था। प्रीकाशन डोज किन्हें लग रही है? इसका प्रोसेस क्या है? इसे कितने टाइम बाद ले सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

  • कब से दी जाएगी प्रीकाशन डोज?

देशभर में आज से हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी से पीड़ित 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को प्रीकाशन डोज दी जा रही है।

  • कौन सी वैक्सीन लगेगी?

कोरोना की प्रीकाशन डोज वही वैक्सीन होगी जिसे पहली और दूसरी डोज के रूप में दिया गया था। सरकार ने बताया कि जिसे पहले कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं उसे तीसरी डोज भी कोविशील्ड की ही दी जाएगी।

  • रजिस्ट्रेशन करवाना होगा?

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि तीसरी डोज लेने के लिए नया रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। कोविन पोर्टल पर तीसरी डोज लेने के लिए नया फीचर जोड़ दिया गया है। यह नया फीचर उनकी सुविधा के है जो कोरोना वैक्सीन के तीसरे डोज के लिए योग्य हैं। नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक व अतिरिक्त सचिव विकास शील ने कहा कि अब सीनियर सिटिजन, फ्रंटलाइन व हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए प्रीकाशन डोज बुक कराने को लेकर कोविन परआनलाइन अप्वाइंटमेंट का फीचर मौजूद है। कोरोना की दोनों डोज लेने वाले लोग किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर अप्वाइंटमेंट लेकर या सीधे ही जा सकते हैं।

  • प्रीकाशन डोज में कितना गैप होना चाहिए?

अगर आप 60 वर्ष के हैं और टीके की दोनों डोज ले चुके हैं तो दूसरी डोज और जिस दिन आप रजिस्टर कर रहे हैं उसके बीच का अंतर 9 महीने (39 सप्ताह) से अधिक है तो आप इसके योग्य हैं।

  • कोमोर्बिडिटीज सर्टिफिकेट दिखाना होगा?

प्रीकाशन डोज के लिए बुजुर्गों को किसी तरह का सर्टिफिकेट नहीं दिखाना होगा। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि प्रीकाशन डोज लेने वाले लोगों को डाक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img