03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे को भाजपा सरकार द्वारा निरस्त करना एक बड़ा धोखा : गाबा एवं ढिल्लों

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड पुलिस के सिपाहियों के पहले बैच को 4600 ग्रेड पे निरस्त करने के निर्णय पर कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा एवं जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह ढिल्लों नें कड़ा विरोध जताया है। 4600 ग्रैड पे को लेकर जबरदस्त आन्दोलन छेड़ने वाले इन दोनों युवाओं ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाते जाते उत्तराखंड पुलिस के प्रथम बैच के पुलिसकर्मियों के साथ बहुत बड़ा धोखा कर दिया है ।

कांग्रेस नेता सुशील गाबा नें कहा कि उत्तराखंड के जांबाज़ व अनुशासित पुलिसकर्मियों के प्रथम बैच को 20 वर्ष की सेवा के बाद 4600 ग्रेड पे मिलना था। यह उनकी सेवा शर्तों में भी शामिल था । लेकिन 2021 में 20 वर्ष की सेवाएं पूर्ण कर चुके पुलिस कर्मियों को भाजपा सरकार ने 4600 पे ग्रेड देने से इनकार कर दिया । इसके विरुद्ध चले आंदोलनों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद घोषणा का ₹ 4600 का ग्रैड पे देने की घोषणा की थी, लेकिन बिल्कुल चुनाव से पहले अब 4600 ग्रैड पे की जगह केवल ₹200000 की धनराशि देकर उन्होंने अपना वादा तोड़ दिया है। यह बहुत नाजायज है।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड का समाज अपने न्यायप्रिय , अनुशासित व मेहनती पुलिस कर्मियों के साथ हुए इस अन्याय को साफ तौर पर देख रहा है । यह केवल पुलिसकर्मियों के साथ ही अन्याय नहीं है बल्कि यह एक संदेश भी है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा सरकार किसी भी वर्ग की हितैषी नहीं है और मुख्यमंत्री तक अपनी बात से पलट सकता है तो विधायकों और मंत्रियों की बात की तो क्या बिसात है । भाजपा सरकार में हर स्तर पर जनता को धोखा देने का काम किया है हर स्तर पर सरकारी कर्मचारियों को छल रखा है और समाज के प्रत्येक वर्ग को धोखा देने का काम किया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इस संदर्भ में पुलिसकर्मियों के परिजनों से वार्ता कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img