03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान भरी हुंकार

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हरीश रावत ने कहा कि धर्म निरपेक्ष ताकतों को इस बार के विधानसभा चुनावों में जनता उखाड़ फेंकेगी। कहा कि भाजपा की दोगुली नीतियों को जनता पूरी तरह समझ चुकी है। दावा किया कि उत्तराखंड की सत्ता पर कांग्रेस एक बार फिर काबिज होने जा रही है। पूर्व.मुख्यमंत्री रावत यहां रामनगर रोड स्थित श्रीरामलीला मैदान में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में उमड़े जनसमूह व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश का फिर से कायाकल्प किया जायेगा। भाजपा को निशाने पर लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के वादों और इरादों में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा की बेजा नीतियों के कारण आज उत्तराखंड ही नहीं बल्कि समूचा देश बेरोजगारी, बदहाली व मंहगाई का दंश झेल रहा है। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भाजपा की नीतियों पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि धर्म व सम्प्रदाय के नाम पर भाजपा एक दूसरे को आपस में लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करने का काम कर रही है। इस दौरान भाजपा व बसपा छोड़कर दर्जनों की तादाद में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व पार्षदों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, रामनगर ब्लाॅक प्रमुख संजय नेगी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख काशीपुर गुरमुख सिंह, ब्लाॅक प्रमुख बाजपुर राजकुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा सोनू, हिमांशु गाबा, मनोज जोशी, मुक्ता सिंह, अरूण चौहान, संदीप सहगल, इंदूमान, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, आशीष अरोरा बाॅबी, प्रभात साहनी, जय सिंह गौतम, त्रिलोक सिंह अधिकारी, शफीक अहमद अंसारी, इलियास माहीगीर, संजय चतुर्वेदी, चेतन अरोरा, प्रदीप जोशी, शशांक सिंह, इंदर सिंह एडवोकेट, गौतम मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा, रमेश सहगल, राशिद फारुखी, विमल गुड़िया, अब्दुल सलीम एडवोकेट आदि थे।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img