03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर कांग्रेस कमेटी ने महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी दूर करने में नाकाम रहने पर भाजपा सरकार का फूंका पुतला

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी दूर करने में नाकाम रहने पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा अपने लगभग 5 वर्षीय कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर अंकुश न लगाने से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका l उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 5 वर्ष के शासनकाल में उत्तराखंड का बेरोजगार अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

कांग्रेसी वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई से त्रस्त जनता की इस सरकार को कोई भी परवाह नहीं है l भाजपा के मंत्री और नेता झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं l कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी l इस अवसर पर आशीष अरोरा बॉबी, मनोज जोशी, मुक्ता सिंह, इंदू मान, अलका पाल, ब्रह्मा पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुभाष पाल, जितेंद्र सिंह जीतू, प्रीत बम व मोहित चौधरी आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता थे।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img