चुनाव से ठीक पहले फिर उत्तराखंड में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, क्या जनता को देंगे पांचवी गारंटी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे कुछ ही देर में परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह पूर्व सैनिकों और उनके परिवार को सम्मानित भी करेंगे। माना जा रहा है कि जनसभा में केजरीवाल उत्तराखंड की जनता के लिए पांचवीं घोषणा भी कर सकते हैं।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में राजनीतिक दल आम जनता को साधने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में एक बार फिर केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। केजरीवालजौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस जाएंगे। वहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद दोपहर दो बजे परेड ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। परेड ग्राउंड में सैनिक सम्मान समारोह के साथ पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का कार्यक्रम है। जनसभा के बाद केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। आप की कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि यह जनसभा भाजपा और कांग्रेस की सभाओं से बड़ी साबित होगी।

  • परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन

केजरीवाल के दौरे को देखते हुए पुलिस ने परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन बनाया है। जीरो जोन दोपहर 12 से शाम चार बजे तक रह सकता है। परेड ग्राउंड के चारों ओर कनक चौक, लैंसडोन चौक, कान्वेंट जीजस एंड मैरी चौक, रोजगार तिराहा, डूंगा हाउस तिराहा, पंप हाउस तिराहा के आसपास सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर किसी भी प्रकार की रेहड़ी-ठेली आदि नहीं लगने दी जाएंगी।

इसके अलावा सर्वे चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा। इन वाहनों को आराघर, बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा। बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा। यहां से वाहनों को घंटाघर व तहसील चौक की ओर भेजा जाएगा। ओरिएंट चौक और पैसेफिक तिराहे से भी कोई वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा। इन वाहनों को घंटाघर, दिलाराम चौक की तरफ भेजा जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img