03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरीश रावत को गाली देने पर कांग्रेस मुख्यालय में मारपीट, महामंत्री राजेंद्र शाह को पीटा गया

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून स्थित उत्तराखंड कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के समर्थक राजेंद्र शाह के साथ भिड़ गए। उन्होंने रावत के लिए अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी ने कहा की घटना निंदनीय है। मामले में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस भवन में दोनों गुटों के समथकों की भीड़ लगी हुई है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सतह पर आ रही है। पहले जहां पूर्व सीएम हरीश रावत के एक ट्वीट से उत्तराखंड की सियासत में भूचाल आ गया था। वहीं, अब प्रीतम सिंह गुट के करीबी महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

दरअसल, हरीश रावत के समर्थकों ने शाह पर अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसको लेकर मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। छात्रों ने मारपीट के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और अंदर महामंत्री से लड़ते रहे।

 

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img