03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है भाजपा सरकार : सीएम धामी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: देश हर तरफ से सुरक्षित है, चाहे वह आर्थिक व्यवस्था हो या सीमाओं की सुरक्षा। राम मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा पवित्र स्थल बनने जा रहा है। यह सब पीएम मोदी की वजह से संभव हो पाया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें बागेश्वर में कांडा महोत्सव के उद्घाटन के दौरान कही। इस दौरान सीएम धामी ने विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इसके बाद कपकोट में स्थापित जैनरेशन प्लांट का भी शुभारंभ किया गया।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनता को योजनाओं की सौगात देने बागेश्वर के कपकोट पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी पीएम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही पहाड़ी इलाकों की गरीब महिलाओं और हमारी बहनों को उज्जवला योजना का लाभ मिलना संभव हो पाया है। सीएम धामी ने आगे कहा, हमारी सरकार उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है, हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। मेरे पास मुख्यमंत्री के रूप में जो भी समय है, मैंने अपना क-एक पल राज्य के एक करोड़ 25 लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा, मैंने प्रधानमंत्री को कुमाऊं जिले में स्वास्थ्य सुविधा के बारे में लिखा और उन्होंने मुझे उत्तराखंड में एक और एम्स खोलने का आश्वासन दिया। पिछले पांच वर्षों में, हमने एक लाख करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की है और हमारी सरकार ने राज्य के हर कोने में विकास प्रदान करने का काम किया है।

 

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img