03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा का शंखनाद, नड्डा ने रोड शो से भरी चुनावी हुंकार

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की आज से शुरुआत हो गई। हरिद्वार के पंतदीप मैदान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गढ़वाल मंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए इस यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रोड शो में भी भाग लिया। अब वह सभा को कर रहे संबोधित। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि नेता भी मौजूद। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां हरिद्वार के भल्ला कालेज के हेलीपैड पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पंतदीप मैदान पहुंचकर वेद पाठियों के शंखनाद के साथ गढ़वाल की विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की।

गढ़वाल क्षेत्र में यह यात्रा 2660 किमी और कुमाऊं में 1890 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान प्रदेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल और डबल इंजन की उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। वहीं, कुमाऊं मंडल की यात्रा 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर रवाना करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिद्वार में रोड शो में भी भाग ले रहे हैं। उनके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और अन्य सभी पदाधिकारी मंत्री विजय संकल्प यात्रा रथ में सवार होकर रोड शो के लिए निकले। आपको बता दें कि यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता समय-समय पर भागीदारी करेंगे। यात्रा के दौरान सभाएं, रोड शो जैसे कार्यक्रम होंगे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img