03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में एक साथ सामने आए ओमिक्रोन वैरिएंट के 4 नए मामले

एफएनएन, दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से ओमिक्रोन को लेकर डराने वाली खबर आ रही है, क्योंकि नए ओमिक्रोन वैरिएंट के चार नए मामले सामने आए हैं। जीनोम सिक्वेंसिंग जांच रिपोर्ट में इन चारों मामलों की पुष्टि हुई है। इस तरह दिल्ली में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या 6 हो गई है। वहीं, मंगवलार को पहले ओमिक्रोन संक्रमित को रिपोर्ट आने के बाद उसे छुट्टी मिल चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडिया को जानकारी दी है कि ओमिक्रोन के 4 नए मामलों का पता चला है, इसके बाद दिल्ली में नए वैरिएंट के कुल मामलों की संख्या 6 हो गई है। राहत की बात यह है कि 6 मामलों में से 1 मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, चारों नए संक्रमितों की हालत सामान्य है, उनका इलाज जारी है। इन सभी में सामान्य लक्षण है और किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।

वहीं, राजधानी दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 0.10 फीसद से घटकर 0.06 फीसद हो गई है। इस वजह से सोमवार को कोरोना के 30 नए मामले आए। एक दिन पहले कोरोना के 56 मामले आए थे। इसके मुकाबले सोमवार को कम मामले आने का एक कारण यह भी है कि पिछले 24 घंटे में कम सैंपल की जांच हुई। पिछले 24 घंटे में 34 मरीज ठीक हुए। राहत की बात यह है कि लगातार पांचवें दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के अब तक कुल 14 लाख 41 हजार 748 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 14 लाख 16 हजार 255 मरीज ठीक हो चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 25,100 है। मौजूदा समय में सक्रिय मरीजों की संख्या 393 है। जिसमें से 164 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। पिछले 24 घंटे में 46,169 सैंपल की जांच हुई। इससे एक दिन पहले 56,274 सैंपल की जांच हुई थी। मौजूदा समय में कंटेनमेंट जोन की संख्या 119 है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img