03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिसंबर में राहुल गांधी आ सकते हैं उत्तराखंड, पीएम मोदी के दौरे को जवाब देने की तैयारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भाजपा द्वारा चुनावी तैयारियों को गति देने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के जवाब में कांग्रेस भी उत्तराखंड में राहुल गांधी का दौरा कराने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि दिसंबर में कुमाऊं अथवा गढ़वाल मंडल में राहुल गांधी का दौरा कराया जाएगा। वहीं, चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल रविवार को दिल्ली पहुंचे और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की। वह सोमवार को अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस भी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश भर में गांव-गांव कांग्रेस अभियान चला रहे हैं। इसके तहत विभिन्न इलाकों में रात्रि विश्राम और जनसभाओं का दौर चल रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के जवाब में कांग्रेस भी वरिष्ठ पार्टी नेताओं का प्रदेश में दौरा कराने की तैयारी कर रही है।

इस कड़ी में दिसंबर माह में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सभा कराने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से वार्ता चल रही है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अपने दिल्ली दौरे के दौरान इस विषय को भी केंद्रीय नेतृत्व के सामने रख सकते हैं। रविवार को दिल्ली पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान चुनावी रणनीति को धार देने, परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण और टिकटों के बटवारे के संबंध में बातचीत हुई।

महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस से जुड़ी 70 महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने उनका पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान को अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं।

मोदी सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। यही कारण है कि देशभर में भाजपा के प्रति महिलाओं का रुझान बढ़ा है। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर, कार्यालय प्रभारी मंजू कौशिक, सुधा रावत आदि उपस्थित थीं।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img