03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कंगना के विवादित बयान पर भड़के सेनानी आश्रित परिवार, पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के विवादित बयान पर अब स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति भी खुलकर सामने आ गई है। समिति ने अपर जिलाधिकारी पीएल शाह के माध्यम से राष्ट्रपति को को ज्ञापन भेजकर कंगना रणौत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि कंगना ने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पद्मश्री पुरस्कार वापस लेना चाहिए।

  • बेहद शर्मनाक बयान

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत का बयान देश को वास्तविक आजादी 2014 के बाद मिली और 1947 की आजादी अंग्रेजों द्वारा भीख में दी गई, बेहद शर्मनाक है। स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि बयान उस समय दिया है जब देश भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि कंगना के बयान से स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों में आक्रोश है। उत्तराधिकारी किसी भी कीमत पर सेनानियों का अपमान नहीं बर्दाश्त करेंगे।

  • देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए

समिति उपाध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कंगना रणौत को दिया पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए। उनके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद सेनानी परिवारों नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे।

नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपा। कहा कि शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन का प्रस्ताव बोर्ड में पास कराया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम जो सड़कों के नामकरण के प्रस्ताव नगर निगम में प्रस्तावित हैं, यथाशीघ्र कराया जाए।

इस दौरान समिति संरक्षक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, सदस्य सुभाष घई, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सैनी, उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, महासचिव जितेंद्र रघुवंशी, धर्मवीर धींगरा, नवीन शरण निश्चल, गोपाल नारसन, नरेश कुमार वर्मा, अशोक टंडन, यशपाल सिंह, अशोक कुमार चौहान, सुभाष चौहान और राकेश कुमार चौहान मौजूद रहे।

 

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img