03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने अपणि सरकार पोर्टल किया लॉंच, जाति-आय प्रमाण पत्र सहित 75 सेवाओं के लिए घर से ही कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में जाति, आय, स्थायी निवास प्रमाणपत्र के साथ ही पेंशन के लिए आवेदन सहित 75 तरह की सेवाओं के लिए अब आप घर से ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आईटी विभाग ने अपणि सरकार पोर्टल शुरू कर दिया है। मई तक इसमें उपलब्ध सेवाओं की संख्या ढाई सौ तक पहुंचाने का उद्देश्य है।

इस मौके पर प्रमुख सचिव आईटी आरके सुधांशु ने कहा कि अपणि सरकार पोर्टल पर आवेदन कर्ता के साथ ही विभाग का भी डेस बोर्ड होगा, जिस पर दोनों आवेदन की प्रगति देख पाएंगे। इस कारण इस प्रक्रिया में समय बद्ध तरीके से लोगों को सेवाएं मिलेंगी। इस मौके पर सरकारी विभागों की विभिन्न परियोजनाओं पर नजर रखने के लिए उन्नति पोर्टल भी लांच किया गया।
निदेशक आईटीडीए आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त सभी प्रमाणपत्र डिजिलॉकर के माध्यम से दिए जाएंगे। इस लिए इस प्रक्रिया में प्रमाणपत्र खोजने या बार बार बनाने की आवश्यकता भी नहीं रहेगी। इस मौके पर सीएम ने विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से भी बात की।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img